पाकिस्तान ज़िंदाबाद नारा लगाने वाली लड़की का एक फ़र्ज़ी वीडियो भी हुआ वायरल!

पाकिस्तान ज़िंदाबाद नारा लगाने वाली लड़की का एक फ़र्ज़ी वीडियो भी हुआ वायरल!

बेंगलुरू में सीएए के खिलाफ हुए एक कार्यक्रम में अमूल्या लियोन नाम की लड़की ने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की। इस प्रोग्राम में एआईएमआईएम चीफ असुददीन ओवैसी भी शामिल हुए थे। अमूल्या के पाक के समर्थन में नारेबाजी करते हुए उन्हें ओवैसी सहित अन्य लोगों ने रोका और पुलिस के हवाले किया। इसके बाद से सोशल मीडिया में एक क्लिप वायरल हो रही है। जिसमें नारे लगाने वाली लड़की यह कहते हुए सुनी जा सकती है कि, मैं सिर्फ चेहरा हूं, पीछे से बहुत सारे लोग इसमें काम कर रहे हैं। जानिए इस वायरल क्लिप की सच्चाई।

क्या वायरल

  • कई यूजर्स ने इस वीडियो को शेयर किया है। एक यूजर ने लिखा कि, अमूल्या लियोन ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। ओवैसी ने कहा, भारत जिंदाबाद है। भारत जिंदाबाद रहेगा। यहां एक बड़े षड़यंत्र का खुलासा हुआ है। बड़े समूह इसके पीछे हैं।

 

https://platform.twitter.com/widgets.js

  • वायरल क्लिप में नारेबाजी करने वाली लड़की कहती सुनाई दे रही है कि, मुझे सिर्फ मीडिया के कारण चेहरा बनाया गया है लेकिन इसके पीछे एडवाइजरी कमेटी, कंटेंट टीम, सीनियर एक्टिविस्ट, पैरेंट्स के साथ ही स्टूडेंट प्रोटेस्ट ग्रुप हैं, जो काम कर रहे हैं। मैं सिर्फ चेहरा हूं लेकिन वे बहुत मेहनत कर रहे हैं।
  • कई यूजर्स सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।

क्या है सच्चाई

  • पड़ताल में पता चला कि नारेबाजी करने वाली जिस लड़की का इंटरव्यू दिखाया जा रहा है, वो अभी का नहीं है बल्कि पुराना है। यूट्यूब चैनल आप की आवाज ने यह इंटरव्यू लिया था, जो इस घटना के पहले से ही इंटरनेट पर मौजूद है।
  • इस इंटरव्यू को 31 जनवरी को अपलोड किया गया था। इसमें लियोन प्रोटेस्ट के बारे में बात करते नजर आ रही है।

https://www.facebook.com/ExposeTheDeshdrohis/?locale2=de_DE

कैसे पता चली सच्चाई

  • रिवर्स सर्चिंग में हमें आप की आवाज द्वारा अपलोड किया गया वीडियो मिल गया।
  • चैनल पर हमें 6 मिनट लंबा पूरा वीडियो वीडियो इंटरव्यू मिल गया।
  • 20 फरवरी को हुई घटना के बाद किसी ने दोनों वीडियो को जोड़ते हुए नया वीडियो बनाकर वायरल किया है।
  • लियोन को 14 दिनों की ज्युडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں