पाकिस्तान की 6 साल की बच्ची के लिये फरिश्ता बने भाजपा के सांसद गौतम गंभीर,जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज पूर्व क्रिकेटर भारतीय जनता पार्टी के साँसद गौतम गंभीर की दरियादिली सामने आई है, पाकिस्तान का एक परिवार अपनी 6 साल की बच्ची की हार्ट सर्जरी के लिए भारत आना चाहता था, जिनकी मदद के लिए गौतम गंभीर आगे आए और विदेश मंत्रालय से अनुमति देने की अपील की।

गौतम गंभीर ने इसके लिए विदेश मंत्रालय को एक चिट्ठी लिखी थी, जिसके बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग से इलाज के लिए बच्ची और उसके परिजनों को वीजा देने की बात कही है।

गौतम गंभीर ने पाकिस्तानी बच्ची और उसके माता-पिता को वीजा देने के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को धन्यवाद दिया है. गौतम गंभीर ने शनिवार को ट्वीट कर कहा….

गौतम गंभीर ने कहा, मुझे पाकिस्तान सरकार, आईएसआई और पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी संगठनों से समस्या है, लेकिन अगर 6 साल की बच्ची का इलाज भारत में हो सकता है तो इससे बेहतर क्या हो सकता है।

बता दें कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नक्शे कदम पर चल रहे हैं. जिस तरह सुषमा स्वराज लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती थीं, उसी तरह एस. जयशंकर भी लोगों की मदद के लिए आगे रहते हैं।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading