पाकिस्तान की मेडिकल साइंस ने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की, बनाया टायफाइड का टीका!

पाकिस्तान की मेडिकल साइंस ने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की, बनाया टायफाइड का टीका!

पाकिस्तान दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने टायफाइड से निपटने के लिए नया टीका लॉन्च किया है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, पाकिस्तान के अफसरों ने शुक्रवार को बताया हैं कि देश में हाल ही में टायफाइड के मामलों में बड़ी संख्या में इजाफा होने के बाद यह निर्णय लिया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वैक्सीन को अपनी मंजूरी दी है।

इसे दो हफ्ते के इम्युनाइजेशन कैंपेन में सिंध प्रांत में उपयोग किया जाएगा। सिंध पाकिस्तान का ऐसा प्रांत है, जहां 2017 से अब तक 10,000 टायफाइड के मामले सामने आ चुके हैं।

सिंध प्रांत के स्वास्थ्य मंत्री अजरा पेछुहो ने शुक्रवार को कराची में बताया हैं, ‘आज से दो सप्ताह का कैंपेन शुरू हो रहा है।

इसके तहत 9 महीने से लेकर 15 साल तक के 1 करोड़ बच्चों को टीके लगाए जाएंगे।’ सिंध में दो सप्ताह के कैंपेन के बाद इस टीके को अगले कुछ सालों में अन्य राज्यों में इस्तेमाल किया जा सकता हैं।

पाकिस्तान अपने स्वास्थ्य बजट पर काफी कम राशि खर्च करता है और उसकी बड़ी आबादी टायफाइड जैसी बीमारियों की चपेट में रहती है। 2017 में टायफाइड के 63 पर्सेंट मामले सामने आए, जिनमें से 70 फीसदी बच्चे ही इसका शिकार थे। पाकिस्तान को विश्व स्वास्थ्य संगठन और वैक्सीन अलायंस गावी ने टीके मुहैया कराए जायेंगे

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading