पाकिस्तानी दुल्हन ने पहने टमाटर के गहने, सोशल मीडिया पर विडियो वायरल

पाकिस्तानी दुल्हन ने पहने टमाटर के गहने, सोशल मीडिया पर विडियो वायरल

पाकिस्तान में इन दिनों एक दुल्हन का विडियो काफी वायरल हो रहा है।  विडियो में अपनी अनोखी अदा की वजह से वह सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। इस दुल्हन के चर्चा में बने रहने की वजह उसके द्वारा पहने गए खास गहने हैं। इस दुल्हन ने शादी में टमाटर और चिलगोजे के गहने पहन रखे हैं। वजह पूछने पर उसने बताया कि आजकल सोने की कीमतें काफी बढ़ गई है। टमाटर और चिलगोजे के हालत भी कुछ ऐसे ही हैं।

पाकिस्तानी टीवी में चल रही खबरों में बताया गया कि दुल्हन टमाटर के गहने पहनी हुई है। टमाटर वाली दुल्हन का ये क्लिप पाकिस्तान में खूब चल रहा है। दुल्हन ने हार, चूड़ियां, मांग-टीका आदि सभी गहने टमाटर के पहन रखे हैं।

वीडियो में एक न्यूज चैनल का एंकर दुल्हन को शादी की बधाई देता है फिर उससे सवाल पूछता है कि उसने टमाटर के गहने क्यों पहने हैं। दुल्हन का जवाब है कि इस समय उसके देश में टमाटर और चिलगोजे की कीमत सोने के बराबर चल रही है। “इसलिए उसने सोने कीजगह पर टमाटर और चिलगोजे के गहने बनवाकर पहनने का फैसला किया है,” । जब एंकर ने सवाल किया कि चिलगोजे कहाँ हैं तो वह एक शगुन वाला लिफाफे में से निकाल कर चिलगोजे को दिखाती है जो उसके बड़े भाई ने उसे शादी के तोहफे के रूप में भेजे हैं ।

 

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں