पश्चिम बंगाल: CAA के खिलाफ़ ममता सरकार ने विधानसभा से प्रस्ताव किया पारित!

पश्चिम बंगाल: CAA के खिलाफ़ ममता सरकार ने विधानसभा से प्रस्ताव किया पारित!

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार ही सीएए का विरोध कर रही हैं। उनकी पार्टी पूरे पश्चिम बंगाल में सीएए के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही है।

 

 

इंंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, सोमवार को विधानसभा में उनकी सरकार द्वारा सीएए के विरोध में राज्य की विधानसभा में प्रस्ताव रखा गया, जो विधानसभा द्वारा पारित कर दिया गया।

 

इस दौरान विधानसभा में बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि सीएए जनविरोधी है, इस कानून को फौरन निरस्त किया जाना चाहिए।

 

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

इतना ही नहीं इस बार एक कदम आगे बढ़ते हुए ममता ‘दीदी’ ने विपक्षी एकता की वकालत भी की।

 

उन्होंने कहा कि तुच्छ मतभेदों को दूर रखने और देश को बचाने के लिए एकजुट होने का वक्त आ गया है।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading