
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में बदमाशों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के एक पचास वर्षीय कार्यकर्ता पर क्रूड बम फेंक कर उनकी हत्या करने की घटना सामने आई है।
लाभपुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, “दलू शेख (50) की शनिवार रात को बम से घायल होने की वजह से मौत हो गई।” उन्होंने आगे बताया, “व्यक्ति भाजपा का कार्यकर्ता था। आगे की जांच के बाद ही मौैत के पीछे कारणों का पता चल पाएगा।” अधिकारी ने बताया कि उन्हें अभी तक घटना की औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, स्थानीय लोगों का आरोप है कि शेख की हत्या करने वाले बदमाश तृणमूल कांग्रेस के सदस्य थे और उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
प्रदेश भाजपा के महासचिव सायंतन बसु ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के लोग उनकी पार्टी के कार्यकतार्ओं को बार-बार निशाना बना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा नहीं चल सकता और आरोपियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source