पश्चिम बंगाल की सीएम ने दिया बहुत बड़ा बयान!

पश्चिम बंगाल की सीएम ने दिया बहुत बड़ा बयान!

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह राज्य में किसानों के कल्याण और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बनर्जी ने उस दिन को याद किया जब तीन साल पहले सिंगुर में किसानों को उनकी जमीन के कागजात वापस कराये गये जिसका वाममोर्चा सरकार ने टाटा नैनो की फैक्ट्री लगाने के लिए अधिग्रहण किया था। ममता बनर्जी ने उस दिन को ऐतिहासिक बताया जब किसानों को जमीन वापस दिलाई।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, उन्होंने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “आज उस ऐतिहासिक दिन की तीसरी वर्षगांठ है जब हमारी सरकार ने सिंगुर में जबरन हथिया ली गई किसानों की जमीन के परचे (कागजात) उन्हें वापस दिलवाए।

हम किसानों के कल्याण और उद्योगों को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं और इस अवसर पर मैं मां, माटी मानुष को प्रणाम करती हूं।’’

तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ने 2016 में आज के दिन 9,117 किसानों की जमीन के परचे उन्हें वापस दिलवाए थे। इसके अलावा 806 लोगों को चेक भी दिए थे। टाटा द्वारा 2006 में सिंगुर में नैनो कार की फैक्ट्री लगाने के लिए किए गए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ ममता ने व्यापक स्तर पर आंदोलन का नेतृत्व किया था।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading