पर्यावरण के लिए लगाएं पौधः मनोज जैन

पर्यावरण के लिए लगाएं पौधः मनोज जैन

नई दिल्ली। पर्यावरण को बचाने और वर्षा ऋतु में पौधरोपण का अभियान सहयोग मोदी संस्था के अध्यक्ष मनोज जैन के नेतृत्व में चलाया गया।

जिसमें वास्तु बाबा प्रदीप जैनी, महिला मोर्चा सोशल मीडिया की प्रभारी सारिका जैन, प्रदेश मंत्री पूनम चैहान एंव ऐस्ट्रो जितेंद्र जैन आदि ने दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण किया।

वास्तु बाबा प्रदीप जैन ने बताया कि वर्षा ऋतु में पौधरोपण हर व्यक्ति को करना चाहिए और खासकर फलदार पौध लगाने से जहां एक ओर लकडी की प्राप्ति होगी वहीं दूसरी ओर फल भी मिलेगें।

इस ऋतु में पौधों के जीवत रहने की संभावना अधिक रहती है।

मनोज जैन ने बताया कि इस ऋतु में पौधों को पर्याप्त बारिश का पानी मिल जाता और प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली में पौध लगाना जरूरी है।

हांलाकि पौध लगाने की एक मुहिम व्यापक स्तर पर चलनी चाहिए। जिससे लोग जागरूक हों और अधिक से अधिक पौधारोपण करें।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں