
एशिया का नोबेल कहे जाने वाले रेमन मैग्सेसे पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। साल 2019 में मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त करने वाले 5 लोगों में भारतीय पत्रकार रवीश कुमार का भी नाम शामिल है।
आज तक पर छपी खबर के अनुसार, रवीश कुमार को हिन्दी टीवी पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए यह पुरस्कार मिला है। रवीश कुमार यह पुरस्कार पाने वाले 11वें भारतीय पत्रकार हैं।
These are the five recipients of Asia’s premier prize and highest honor, the 2019 Ramon Magsaysay Awardees. #RamonMagsaysayAward pic.twitter.com/HrLG1qVt6L
— Ramon Magsaysay Award (@MagsaysayAward) August 2, 2019
यह पुरस्कार एशिया के व्यक्तियों और संस्थाओं को उनके अपने क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया जाता है। बता दें कि यह पुरस्कार फिलीपीन्स के भूतपूर्व राष्ट्रपति रैमॉन मैग्सेसे की याद में दिया जाता है।
रवीश कुमार के अलावा म्यांमार के को सी विन, थाइलैंड की अंगहाना नीलपाइजित, फिलिपींस के रमेंड और दक्षिण कोरिया के किम जोंग की को भी मैग्सेसे अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है।
12 साल बाद किसी भारतीय पत्रकार को यह पुरस्कार मिला है। रवीश से पहले 2007 में पी साईनाथ को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए मैग्सेसे पुरस्कार मिला था।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source