पति शोएब मलिक के सन्यास पर इमोशनल होकर सानिया मिर्जा ने कही बड़ी बात, देखिए

नई दिल्ली: आईसीसी विश्वकप 2019 का टूर्नामेंट काफी रोमांचक है इसको आने वाले समय मे याद किया जायेगा और इसकी मिसाल दी जाया करेगी,जहां इस टूर्नामेंट में कई युवाओं ने धमाल मचाया है वहीं पुराने दिग्गज लड़खड़ाते हुए नज़र आये हैं।

पाकिस्तानी ऑलराउंडर शोएब मलिक ने क्रिकेट से सन्यास ले लिया है,इस पर उनकी पत्नी और भारतीय टेनिस क्वीन सानिया मिर्जा ने एक इमोशनल मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सानिया ने इस मैसेज में शोएब मलिक की क्रिकेट के मैदान पर उपलब्धियों गर्व व्यक्त किया है। पाकिस्तानी ऑल राउंडर शोएब मलिक ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का सफर खत्म होने के साथ ही वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है।

शोएब मलिक ने बांग्लादेश के खिलाफ 94 रन की जीत के साथ वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया। आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाया। शोएब मलिक ने वनडे से रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए ट्वीट किया- आज मैं वनडे इंटरनेशल क्रिकेट से संनयास ले रहा हूं। सभी खिलाड़ियों को जिनके साथ मैं खेला, जिन कोचों ने मुझे प्रशिक्षित किया, परिवार, दोस्तों, मीडिया और सभी प्रायोजकों का शुक्रिया। सबसे अहम मेरे फैन्स का शुक्रिया, आई लव यू ऑल। पाकिस्तान जिंदाबाद।

शोएब मलिक के संन्यास के बाद बहुत से क्रिकेटर और उनकी पत्नी सानिया मिर्जा तक ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी। सानिया मिर्जा ने शोएब को बधाई देते हुए एक इमोशनल मैसेज लिखा है। सानिया मिर्जा ने लिखा- हर कहानी का अंत होता है, हर अंत नई शुरुआत है। शोएब मलिक, हमें गर्व है कि आपर 20 साल अपने देश के लिए खेले। इजहान और मुझे आप पर गर्व है।

बता दें कि शोएब मलिक ने अक्टूबर 1999 में वनडे में डेब्यू किया था। 20वीं सदी में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में शायद वह अंतिम खिलाड़ी हैं। शुक्रवार को बांग्लादेश को हराने वाली पाक टीम में वह प्लेइंग इलेवन में नहीं थे।

पोस्ट मैच कांफ्रेंस में शोएब मलिक ने कहा- मैं वनडे क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। मैंने यह फैसला कुछ साल पहली ही कर लिया था कि मैं पाकिस्तान के विश्व कप के मैच के बाद संन्यास ले लूंगा। मलिक ने कहा, अब मैं अपने परिवार को अधिक समय दे पाऊंगा और टी-20 पर फोकस करूंगा।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading