नॉर्थ कोरिया ने ‘रॉकेट लॉन्चर’ का सफल परीक्षण किया!

नॉर्थ कोरिया ने ‘रॉकेट लॉन्चर’ का सफल परीक्षण किया!

उत्तर कोरिया ने एक बार फिर अपने नेता किम-जोंग-उन की निगरानी में एक नए ‘रॉकेट लॉन्चर’ का परीक्षण किया है। किम के इस कदम के साथ ही परमाणु निरस्त्रीकरण पर किसी भी तरह की वार्ता शुरू होने की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, दक्षिण कोरियाई सेना ने कहा था कि ऐसा लगता है कि उत्तर कोरिया ने कम दूरी वाली 2 बैलिस्टिक मिसाइलों का शनिवार को परीक्षण किया है, लेकिन उत्तर कोरियाई मीडिया ने कहा है कि ‘सुपर-लार्ज मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर’ का परीक्षण किया गया।

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच संयुक्त अभ्यास के खिलाफ उत्तर कोरिया लगातार पिछले कुछ समय से परीक्षण कर रहा है। यह संयुक्त अभ्यास करीब एक सप्ताह पहले खत्म हो हुआ।

देश की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ के अनुसार किम ने कहा, ‘नई विकसित’ प्रणाली एक ‘बड़ा हथियार’ है साथ ही उन्होंने इसे बनाने वाले वैज्ञानिकों की भी सराहना की।

KCNA ने कहा, किम ने यह भी कहा कि ‘लगातार बढ़ते सैन्य खतरों और शत्रुतापूर्ण ताकतों के दबाव से पूरी तरह निपटने के लिए’ देश को हथियार विकसित करते रहने की जरूरत है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں