नुसरत जहान बोलीं- मैं इस्लाम को मानती आई हूँ और हमेशा इस्लाम को मानूंगी लेकिन…..!

नुसरत जहान बोलीं- मैं इस्लाम को मानती आई हूँ और हमेशा इस्लाम को मानूंगी लेकिन…..!

तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां ने हाल ही में अपने ब्यॉयफ्रेंड निखिल जैन से शादी की है। बता दें कि शादी के बाद 25 जून को नुसरत पहली बार संसद पहुंचीं और उन्होंने शपथ ली। इस दौरान उनकी मांग का सिंदूर  और वन्दे मातरम चर्चा का विषय बना।  आपको याद होगा कि पहले नुसरत चुनाव जीतने के बाद जब पहली बार संसद पहुंचीं थीं तो उन्हें उनके कपड़ों को लेकर ट्रोल किया गया था।

मांग में सिंदूर, हाथ में मेहंदी, लाल चूड़ा और साड़ी… नुसरत इस बार एकदम इंडियन स्टाइल में संसद पहुंचीं। इस बार नुसरत अपनी मांग में भरे सिंदूर को लेकर लोगों के निशाने पर आईं। लोगों का कहना था कि नुसरत एक मुस्लिम महिला हैं तो वो सिंदूर कैसे लगा सकती हैं। मांग में सिंदूर देख नुसरत से ये सवाल किया जा रहा था कि क्या उन्होंने अपना धर्म बदल लिया है।

वहीं इस मामले पर नुसरत ने कहा कि वो इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहतीं। उन्होंने कहा, वो जन्म से इस्लाम को मानती आई हैं और हमेशा इस्लाम को मानेंगी। लेकिन शादी के बाद वो अपने पति के घर के रीति रिवाज़ों को भी फॉलो करेंगी।

आपको बता दें कि ब‍िजनेसमैन न‍िख‍िल जैन संग 19 जून को टर्की के बोडरम स‍िटी में शादी की है।  शादी में व्यस्तता के चलते नुसरत जहां संसद सत्र के पहले द‍िन शपथ लेने नहीं पहुंच सकी थीं । आपको ये भी बता दें कि नुसरत ने निखिल से 2 रीति रिवाजों के साथ शादी की। उन्होंने हिंदू धर्म के साथ-साथ क्रिश्चियन विधि से शादी की। जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थी।

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں