नुसरत जहांन पर लगा इस्लाम को बदनाम करने का इल्ज़ाम!

नुसरत जहांन पर लगा इस्लाम को बदनाम करने का इल्ज़ाम!

तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां की दुर्गा पूजा मौलानाओं को नागवार गुजरी है। सहारनपुर के मुफ्ती असद कासमी ने नुसरत जहां की दुर्गा पूजा को इस्लाम के खिलाफ बताते हुए उन्हें अपना नाम बदलने की सलाह दी है। मुफ्ती कासनी ने नुसरत पर मुसलमान होकर इस्लाम को बदनाम करने का आरोप लगाया है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि इस्लाम को ऐसे लोगों की बिल्कुल जरूरत नहीं है जो मुस्लिम नाम रखकर इस्लाम और मुसलमानों को बदनाम कर रहे हैं।

नुसरत जहां इस्लामिक धर्मगुरुओं के निशाने पर पहले भी आती रही हैं, इस्लामिक धर्मगुरुओं ने नुसरत जहां की बिंदी तथा सिंदूर लगाने को लेकर आलोचना की थी।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading