
निज़ामाबाद: निज़ामाबाद शहर में आज दोपहर पेश आए आर टी सी बस की टक्कर से मरने वाली महिला की पहचान हो गई है एलमां गट्टा से ताल्लुक़ रखने वाली हबीबा बेगम 45) सौदा लाने के लिए बाज़ार की तरफ़ जा रही थी। कि नंदी पेट से निज़ामाबाद जाने वाली आर टी सी बस ने महिला को एन टी आर चौराहे पर पीछे से हबीबा बेगम को रौंद दिया जिसके नतीजे में वो मौके पर ही दम तोड़ गईं। ऐस ऐच ओ ने बताया कि बस ड्राईवर कार्शक कुमार को तहवील में लिया गया है। इसी दौरान बी जे पी के संसद सदस्य डी अरविंद घटना स्थान पहुंच कर हादसे की जानकारी हासिल की।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source