
एक छात्रा लोगों को अपने अलग ही और अनोखे अंदाज में ट्रैफिक नियम का पालन करने के लिए आग्रह रही है। छात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसने भी यह वीडियो देखा वह इस छात्रा को सलाम कर उसकी सराहना कर रहा है।
इस छात्रा का नाम शुभी जैन। शुभी जैन कई दिनों से इंदौर के एक चौराहे पर सीटबेल्ट बांधने और हेलमेट लगाने के लिए लोगों को अपने अनोखे अंदाज से आकर्षित कर रही है। लोग भी उसकी बात मानने लगे हैं। छात्रा का यह अंदाज लोगों को पसंद भी आ रहा है।
23 साल की शुभी जैन पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज की छात्रा हैं। वे इंदौर में ट्रैफिक सुधार के लिए इंटर्नशिप पर आई हैं। रेड सिग्नल पर वाहन चालकों के रुकते ही वह उनके पास पहुंच जाती हैं।
शुभी बड़े प्यार से बड़े ही प्यार से लोगों को यातायात नियम बताती हैं। टू-व्हीलर पर हेलमेट पहनकर चलने वालों को सैल्यूट करती हैं, जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना हुआ होता है, उनसे हाथ जोड़कर निवेदन करती हैं। कार चालकों से भी सीट बेल्ट लगाने का आग्रह करती हैं।
गौरतलब है कि उनके स्टाइल को देखकर इंदौरवासी उन्हें लेडी सिंघम भी कहने लगे हैं। सोशल मीडिया पर शुभी जैन का वीडियो वायरल होने के बाद एडीजी वरुण कपूर ने उन्हें सम्मानित किया।
https://www.youtube.com/watch?v=ucHmA1BH9RA&feature=emb_title
शुभी ने बताया कि वह यातायात जागरूकता अभियान से जुड़कर न सिर्फ लोगों को जागरूक कर रहीं हैं, बल्कि अपने साथी व परिवार के लोगों को भी इसी तरह ट्रैफिक रूल्स का पालन करने के लिए जागरूक करती हैं।
गौरतलब है कि ट्रैफिक पुलिस जवान रणजीत सिंह अपने अनोखे अंदाज में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए देश में मशहूर हैं। इंदौर के लोग उन्हें सिंघम कहते हैं।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source