नागरिकता विरोध प्रदर्शन में गिरफ्तार हो गया मज़दूर का बेटा,अब भूखा है परिवार,देखिए

नई दिल्ली: नागरिकता कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस के एक्शन ने खौफ पैदा कर दिया है. लोग सहमे हैं, सबको अनहोनी की आशंका है. पुलिस गिरफ्तारी कर रही है. गिरफ्तार लोगों के परिजनों का कहना है कि पुलिस बेकसूर लोगों को उठा कर ले गई है. इनका कहना है कि वे लोग गरीब आदमी हैं और मजदूरी कर गुजारा करते हैं, पुलिस की गिरफ्तारी ने फाकाकशी की नौबत ला दी है।

रामपुर पुलिस ने रामपुर में हुए हंगामे में जमीर नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद इस शख्स के घर में हाहाकार मचा है. गिरफ्तार जमीर की पत्नी तस्लीमा ने कहा है कि मेरे पति मजदूरी का काम करते हैं और वे नमाज पढ़कर आए थे तभी पीछे से पुलिस आई और उन्हें पकड़ कर ले गई।

जमीर की मां ने कहा कि मेरा बेटा मजदूरी करता है और मैं कुरान पढ़ाती हूं. इससे ही हमारा घर चलता है. अब मेरा बेटे को पुलिस ले गई है. हमारे घर में खाने पीने की परेशानी हो रही है. जमीर की मां ने कहा कि अब हमें मांग-मांग कर खाना पड़ रहा है और हम दाने-दाने को मोहताज हैं।

पुलिस ने हंगामे के आरोप में महमूद नाम के शख्स को भी गिरफ्तार किया है. महमूद की पत्नी शमीमा का कहना है कि उनके पति मजदूरी करते हैं और उनका किराए का घर है. शमीमा ने कहा कि उनके घर में पति के अलावा कोई नहीं है. गिरफ्तारी के बाद अब खाने-पीने की परेशानी हो रही है. हालात इतने खराब हुए कभी किसी के घर से खाना मांग कर खाना पड़ रहा है तो कभी भूखे पटे सोना पड़ रहा है।

गिरफ्तार पप्पू की पत्नी सीमा का कहना है कि मेरे पति कार चलाते हैं और वे किराए के मकान में रहते हैं. सीमा ने कहा कि हम दोनों पति पत्नी काम करते हैं तभी घर चलता है. अब पति की गिरफ्तारी के बाद पूरे परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि यूपी के रामपुर में 21 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हिंसक प्रदर्शन हुए थे, 5 दोपहिया वाहन जला दिए गए थे और एक कार में आग लगा दी गई थी. हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, अब पुलिस उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading