नागरिकता कानून पर बोले भीम आर्मी चीफ ने कहा “हर बाग बन सकता है ‘शाहीन बाग” देखिए

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के शाहीनबाग में नागरिकता कानून के विरुद्ध चल रहे धरने में बैठी मुस्लिम महिलाओं को संबोधित करने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद ने किया। महिलाएं के यहां धरने को एक महीने से ऊपर का वक्त हो चुका है। उनका कहना है कि जब तक सरकार उनकी नहीं सुनेगी और कानून वापस नहीं लेगी, तब तक वे वहां से टस से मस नहीं होंगी।

चन्द्रशेखर आज़ाद ने मीडिया से बातचीत में केंद्र को चेताते हुए कहा कि हर बाग शाहीन बाग बन सकता है। बकौल आजाद, “NRC, NPR और CAA सबसे ज्यादा दलित विरोधी हैं। ये ओबीसी और आदिवासियों के भी खिलाफ हैं, क्योंकि यही लोग इन सबसे अधिक प्रभावित होंगे। आने वाले वक्त में हर बाग शाहीन बाग बन सकता है। हम कहते हैं कि सरकार अपना काम करे, पर लोग घबराए हैं। गृह मंत्री कहते हैं कि वह कानून वापस नहीं लेंगे। क्या वह देश को विभाजित करना चाहते हैं? वह वही कर रहे हैं, जो उनका एजेंडा है।”

वहीं, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर झूठ फैलाने और देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। मौर्य ने रायपुर में सीएए के समर्थन में जन जागरूकता सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए नौ फरवरी के आसपास ट्रस्ट बना लिया जाएगा तथा इसके बाद मंदिर का निर्माण जल्द प्रारंभ होगा।

सभा को संबोधित करते हुए मौर्य ने सीएए को लेकर कहा कि देश में झूठ के माध्यम से ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि लोगों की नागरिकता छीनने के लिए सीएए लाया गया है। कांग्रेस यह झूठ फैला रही है और लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनका गिरोह इस कानून का विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त करने और तीन तलाक को लेकर बनाए गए काननू को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading