नागरिकता कानून पर प्रियंका चोपड़ा ने भी मिलाए फरहान अख्तर के सुर में सुर,देखिए क्या कहा ?

नई दिल्ली: नागरिकता कानून पर पूरे देश में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर अब आम जनता से लेकर बॉलीवुड तक के लोगों ने भी अपना विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया है,पिछले दिनों CAA बिल के खिलाफ उतरे जामिया मिल्लिया इस्लामिया और आलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के प्रदर्शन को लगातार एक के बाद एक बॉलीवुड का सपोर्ट मिल रहा है।

फरखान अख्तर के बाद अब The Sky is Pink की को-स्टार प्रियंका चोपड़ा भी प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स के समर्थन में उतरी हैं। देसी गर्ल ने अपने ट्वीटर छात्रों के समर्थन में एक पोस्ट शेयर की है, जिसे तमाम लोग शेयर कर रहे हैं। कुछ लोग अभिनेत्री के पोस्ट की सराहना कर रहे हैं तो कुछ उन्हें ट्रोल कर भी कर रहे हैं।

क्वांटिको स्टार ने इस पोस्ट में लिखा है, “हर बच्चे के लिए शिक्षा हमारा सपना है और शिक्षा ही उन्हें स्वतंत्र रूप से विचार करने के काबिल बनाती है..हमने उन्हें आवाज उठाने के लिए बड़ा बनाया है ऐसे में एक स्वतंत्र लोकतंत्र में, शांति से आवाज उठाना और उसका हिंसा से मिलना गलत है क्योंकि हर आवाज गिनी जाती है और हर आवाज भारत के बदलाव के लिए कार्य करेगी।”

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा से पहले बीते दिन ऋतिक रोशन, परिणीति चोपड़ा, स्वरा भास्कर, हुमा कुरैशी, सयानी गुप्ता, पुल्कित सम्राट, ऋचा चड्ढा, जादेव जाफरी, महेश भट्ट जैसे तमाम आर्टिस्ट छात्रों के समर्थन में सोशल मीडिया के जरिए बोल चुके हैं।

अभिनेता-फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ ट्विटर पर लोगों को मुंबई स्थित अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन करने के लिए बुलाया है। हालांकि इससे अभिनेता खुद भी परेशानी में पड़ गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीनियर आईपीएस अधिकारी संदीप मित्तल ने फरहान पर कानून तोड़ने का आरोप लगाया है। बता दें कि कंगना रनौत इन सभी स्टार्स के विचारों से अलग राय रखती हैं। दिल्ली के अलावा देश के तमाम शहरों में नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के खिलाफ प्रदर्शन जारी है जो कि हिंसा के रूप में बदल गया है।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading