नई दिल्ली:(ओसामा नदवी) नागरिकता कानून के खिलाफ शुरू हुए विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नही ले रहे हैं,रोजाना किसी ना किसी शहर में लाखों की संख्या में जनता इस कानून के खिलाफ सड़कों पर उतर रही है।
नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी और राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी के खिलाफ शहर हैदराबाद में 40 अलग अलग संगठनों ने मिलियन मार्च बुला रखा था जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

मिलियन मार्च में जन सैलाब उमड़ा हुआ दिखाई दिया सड़कों पर हर तरफ प्रदर्शनकारी ही नज़र आये,मासाब टैंक से लेकर धरना चौक तक हुए इस मार्च में नागरिकता कानून को वापस लेने की मांग की गई ।

प्रदर्शनकारी पैदल बाईक और कारों में सवार होकर CAA और NRCके खिलाफ नारज़ाबी करते हुए दिखाई दिए,इस मार्च में मुसलमानों के साथ गैर मुसलमानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

करवान ऐ अम्न ओ इंसाफ के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुफ़्ती उमर आबिदीन मदनी ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ इस मार्च में भाग लिया और देशभर में पुलिस द्वारा की जारही बर्बरता की कड़े शब्दों में निंदा करी, मुफ़्ती उमर ने माँग सरकार से इस कानून को वापस लेने की माँग करी।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source