नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्र छात्राओं के बारे में ऋतिक रोशन का बड़ा बयान,देखिए क्या कहा ?

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर उबाल है लोग सड़कों पर उतरकर इसका विरोध कर रहे हैं,एक कोने से दूसरे कोने सैकड़ों जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं,बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक के लोगों ने इस पर अपनी राय दी है।

Jamia यूनिवर्सिटी के छात्रों ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे जिन पर हुई पुलिस की बर्बरता पूर्वक कार्यवाही पर देश सवाल खड़े कर रहा है, बॉलीवुड के गलियारों से भी छात्रों के समर्थन में कई बड़े सितारे आए हैं लेकिन इनमें से कई ने पुलिस को सही ठहराया है। अब इस मामले पर अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ऋतिक रोशन ने ट्वीट कर लिखा, ‘एक अभिभावक और भारत के नागरिक के तौर पर, देशभर के शिक्षण संस्थानों में चल रही फैली अशांति से काफी दुखी हूं। मैं उम्मीद करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि चीजें जल्द ही शांति की तरफ बढ़ेगीं। महान शिक्षक कई बार अपने छात्रों से ही सीखते हैं। मैं दुनिया के सबसे युवा लोकतंत्र को सलाम करता हूं।’

इससे पहले अभिनेता फरहान अख्तर ने इसी मुद्दे पर सोशल मीडिया यूजर्स से एक विरोध प्रदर्शन में जुड़े की अपील की। अपनी इस अपील में उन्होंने एक ग्राफिक का इस्तेमाल किया। इस ग्राफिक में भारत और कश्मीर का गलत नक्शा नजर आ रहा था। इस ग्राफिक को ट्वीट करते ही फरहान अख्तर ट्रोल हो गए और आइपीएस सुनील मित्तल ने कमेंट में उन्हें खरी खोटी भी सुनाई।

आइपीएस सुनील मित्तल ने फरहान अख्तर को खरी-खोटी सुनाते हुए कमेंट में लिखा, ‘आपको यह भी जानना चाहिए कि आपने इंडियन पिनल कोड की धारा 121 का उल्लघंन किया है और यह जानबूझकर किए गए अपराधों की श्रेणी में आता है। मुंबई पुलिस और एनआईए आप सुन रहे हो? राष्ट्र के बारे में सोचें जिसने अपको जिंदगी में वह सब कुछ दिया है जो आप चाहते हों और कानून को समझो।’ आइपीएस सुनील मित्तल के इस ट्वीट के बाद अरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर अपनी इस गलती के लिए माफी मांगी।

बता दें कि जामिया हिंसा को लेकर अनुराग कश्यप, मनोज वाजपेयी, आयुष्मान खुराना, विकी कौशल, ऋचा चड्ढा, राजकुमार राव, तापसी पन्नू, राधिका आप्टे, जीशान अयूब, सोनम कपूर, अली फजल, रकुल प्रीत और परिणीत चोपड़ा जैसे कई बड़े स्टार्स ट्वीट कर अपनी बात कह चुके हैं।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading