नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरे देश मे उबाल देखने को मिल रहा है,राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर तमिलनाडु, तेलंगाना,बिहार,झारखण्ड,महाराष्ट्र में लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में भी जगह जगह इस कानून के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर उतरे हैं जिन्होंने सरकार से इस कानून को वापस लेने और मुसलमानों के साथ भेदभाव न करने की माँग करी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा मेवात में एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून भी बिल के विरोध में लोगों ने गांधीग्राम घासेड़ा तक तकरीबन 7 किलोमीटर लंबा पैदल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों ने एनआरसी बिल का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। वर्तमान में काफिला खेड़ा गांव में पहुंच चुका है और घासेड़ा गांव की ईदगाह में भीड़ जुटना शुरू हो गई है।

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में मेवात विकास सभा द्वारा बुधवार को नूंह में होने वाले विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने सुरक्षाबलों की 10 कंपनियां जिले में तैनात की हैं। इसके अलावा अन्य जिले के दो डीएसपी को नूंह जिले में भेजा गया है। इस मौके पर राजनैतिक पार्टियों के राजनेताओं द्वारा भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेकर नूंह से घासेड़ा गांव तक पैदल मार्च किया जाएगा।

जिले में छह डीएसपी मौजूद पूरी तरह नजर रखेंगे। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए यहां करीब 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। मंगलवार को नूंह हेडक्वार्टर डीएसपी अनिल कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पूरे जिले में फ्लैग मार्च किया गया है। किसी प्रकार की शांति भंग करने व कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source