नाकाबंदी के दौरान पकड़ी गई गाड़ी से तीन गाय बरामद

नाकाबंदी के दौरान पकड़ी गई गाड़ी से तीन गाय बरामद

पुलिस को चकमा देकर चारों आरोपी फरार

भिवंडी में नाकाबंदी के दौरान पकड़ी गई गाड़ी से आपत्तिजनक हालत में तीन गाय बरामद की गई है । जब के गाय को बेहोशी का इंजेक्शन देकर ला रहे चारों आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए । वही पुलिस ने गाड़ी में से जानवरों को बेहोश करने वाला इंजेक्शन,पत्थर व कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किया है। फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दिया है।
भिवंडी पुलिस के अनुसार तालुका पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रावेरा गाड़ी में भरकर कुछ गाय तस्करी द्वारा भिवंडी लाया जाने वाला है।उक्त सूचना के आधार पर दो दिसंबर को सुबह आठ बजे पुलिस उपनिरीक्षक वैभव देशपांडे अपने दो सहयोगियों के साथ नादीनाके इलाके में नाकाबंदी शुरू की।इसी दरम्यान एक सफेद रंग की एम एच 04 सीडी-2328 नंबर की ट्रावेरा आते दिखी।जिसे पुलिस द्वारा हाथ देते ही उसमे सवार चार लोग गाड़ी छोड़कर भाग गए।जिसके बाद जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें पीछे की सीट को मोड़कर उसमे तीन गाय लोड किया गया था।जो बेहोशी की अवस्था मे थी।इतना ही नही गाड़ी में इसके अलावा दो रॉड,चार नायलॉन की रस्सी,चार इजेक्शन,चार अलग अलग नंबर का नंबर प्लेट के साथ थैली में भरकर रखा गया पत्थर व पेनकार्ड,आधार कार्ड व मुंबई मनपा का स्वस्च्छ्ता दूत का आई कार्ड बरामद हुआ।जिसके बाद पुलिस ने तीनों गायों को आनगांव के गोपाल गौशाला में छोड़ने के साथ ही ट्रावेरा में मिले दस्तावेज के आधार पर नवीबस्ती निवासी अब्दुल मौला शेख,गुड्डू,जमाल,नदीम व गाड़ी मालिक सहित पांच लोगों पर सीआर नंबर 215 में आईपीसी की धारा 429,379,120 ब व पशु संवर्धन कायदा1976 के कालम 5,5अ, ब,9 व पशुक्रूरता कालम11(1)क व मोटर वाहन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।पुलिस ने बताया कि ट्रावेरा गाड़ी में मिली सभी तीनों गायों को बेहोशी का इंजेक्शन देकर उसे वाड़ा की तरफ से भिवंडी लाया जा रहा था।हालांकि पुलिस अभी यह पता लगाने में जुटी है कि उक्त गायों को कहा से और किसके इशारे पर लाया जा रहा था ? लेकिन इस घटना से यह साफ हो गया है कि भिवंडी में दूसरे शहरों से गोवंश को लाकर उसका कत्ल कर खुलेआम बड़े पैमाने पर बीफ बेचने वाला गिरोह सक्रिय है।

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading