नवी मुंबई में ONGC प्‍लांट में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत

नवी मुंबई में ONGC प्‍लांट में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत

महाराष्‍ट्र के नवी मुंबई के उरण में स्‍थ‍ित नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन ( ओएनजीसी) प्‍लांट में आग लग गई. आग बुझाने के लिए अग्‍न‍िशमन दस्‍ते घटनास्‍थल पर पहुंच गए हैं. इस हादसे की प्रारंभिक खबर के मुताबिक, चार लोगों की मौत हो गई है और अन्य तीन घायल हैैं . दमकल विभाग की कई टीमेें मौके पर मौजूद गए हैं और बचाव अभियान जारी है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई के उरण क्षेत्र स्थित ओएनजीसी गैस प्रसंस्करण संयंत्र में सुबह करीब सात बजे आग लगी. चार लोगों की मौत हो गई है और अन्य तीन घायल हैैं .उन्होंने बताया कि दमकल विभाग के कई दल मौके पर मौजूद गए हैं और बचाव अभियान जारी है.

ओएनजीसी के मुताबिक, मंगलवार को सुबह उरण ऑयल एंड गैस प्रोसेसिंग प्‍लांट के स्‍टॉर्म वाटर ड्रेनेज में आग लग गई. ओएनजीसी की फायर सर्विसेस और आपदा प्रबंधन की टीम तुरंत सक्रिय हो गई. आग को बुझाया जा रहा है. तेल की प्रोसेसिंग में कोई असर नहीं पड़ा है. गैस को हजीर प्‍लांट की ओर मोड़ दिया गया है.

ओएनजीसी ने बताया कि नवी मुंबई स्थित ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) के संयंत्र में मंगलवार को आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और अन्य तीन घायल हो गए. ओएनजीसी ने बताया कि इसका गैस प्रसंस्करण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और गैस को गुजरात के सूरत जिले के हजीरा संयंत्र की ओर मोड़ दिया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग की करीब 22 गाड़ियों सहित ओएनजीसी, नवी मुंबई नागरिक निकाय और अन्य एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई के उरण क्षेत्र स्थित ओएनजीसी गैस प्रसंस्करण संयंत्र में सुबह करीब सात बजे आग लगी. घटना में चार लोगों की मौत हुई है और अन्य तीन घायल हुए हैं.

ओएनजीसी ने एक ट्वीट में ”कहा, उरण संयंत्र के जल निकासी क्षेत्र में आज सुबह आग लगी, दमकल विभाग की टीम ने दो घंटे के भीतर उस पर काबू पा लिया. ओएनजीसी की मजबूत संकट शमन तैयारी ने इस बड़ी आग पर जल्द काबू पाने में मदद की.”

इससे पहले एक अन्य ट्वीट में उसने कहा था, ”उरण तेल और गैस प्रसंस्करण संयंत्र के जल निकासी क्षेत्र में आज सुबह आग लग गई. ओएनजीसी दमकल विभाग और संकट प्रबंधन दल बचाव कार्य में जुटे हैं. आग पर काबू पाया जा रहा है. तेल प्रसंस्करण पर इसका कोई असर नहीं हुआ है. गैस को हजीरा संयंत्र की ओर मोड़ दिया गया है. स्थिति का आकलन किया जा रहा है.”

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading