नवाज़ शरीफ़ तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती कराया गया!

नवाज़ शरीफ़ तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती कराया गया!

जेल में कैद पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की हालात बेहद गंभीर हैं। नवाज शरीफ का ब्लड प्लेटलेट काउंट काफी अधिक कम हो गया है और उन्हें इमरजेंसी स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जेल में बंद है नवाज़ शरीफ
नवाज शरीफ भ्रष्टाचार के मामले में जेल में कैद हैं, सोमवार की रात को उनकी तबीयत बहुत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें लाहौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, लाहौर स्थित शरीफ मेडिकल कॉलेज की लैब से आई रिपोर्ट के मुताबिक, नवाज का प्लेटलेट काउंट 1,40,000 से 4,50,000 के बीच होना चाहिए।

इमरजेंसी में अस्पताल में कराया गया भर्ती
किन्तु फिलहाल यह घटकर महज 12,000 रह गया है, जिससे उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई है। इस इमरजेंसी हालात के बाद उन्हें तत्काल ही अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

नवाज शरीफ का प्लेटलेट काउंट बेहद कम
मेडिकल कॉलेज के डॉ अदनान खान ने एक ट्वीट करते हुए बताया है कि पूर्व पीएम नवाज शरीफ का प्लेटलेट काउंट बेहद कम हो गया है। इसके कई कारण हैं, उन्हें फ़ौरन अस्पताल में भर्ती करवाए जाने की जरूरत है।

डॉक्टर ने बताया जानलेवा बिमारी
डॉ खान ने बताया है कि उन्होंने पाकिस्तान की एंटी करप्शन एजेंसी नेशनल एकाउंटिबिलिटी ब्यूरो के लाहौर स्थित सेल में नवाज शरीफ से मिले और उनका हाल चाल जाना।

डॉ खान ने कहा है कि नवाज शरीफ गंभीर प्रकार की कई जानलेवा बीमारियों के खतरों से लड़ रहे हैं, ये काफी गंभीर स्थिति है और उन्हें फ़ौरन अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading