नक़वी ने अमेरिका से कहा- ‘भारत अल्पसंख्यकों के लिए जन्नत है’

नक़वी ने अमेरिका से कहा- ‘भारत अल्पसंख्यकों के लिए जन्नत है’

केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने अमेरिका के राजदूत से बैठक के दौरान कहा कि भारत अल्पसंख्यकों के स्वर्ग है

अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए अमेरिकी राजदूत सैमुअल ब्राउनबैक से बुधवार को अपनी बैठक के दौरान कहा कि भारत अल्पसंख्यकों के लिए स्वर्ग है, जिनके अधिकार देश में पूरी तरह सुरक्षित हैं।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, मुख्तार अब्बास नक़वी ने एक घंटे तक चली बैठक के दौरान ब्राउनबैक व उनके प्रतिनिधिमंडल को सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न सामाजिक-आर्थिक-शैक्षिक सशक्तीकरण व कौशल विकास की योजनाओं के बारे में सूचित किया।

मंत्री ने छात्रवृत्ति कार्यक्रम के विवरण को साझा किया, खास तौर से जो लड़कियों के शैक्षिक सशक्तीकरण के लिए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों की वजह से अल्पसंख्यकों के बीच स्कूल ड्रॉपआउट रेट घटकर 35 फीसदी पर आ चुकी है, जो 2014 में 70 फीसदी से ज्यादा थी। नकवी ने कहा, हम इसे शून्य फीसदी पर लाने के लिए काम कर रहे हैं।

सूत्रों ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने अल्पसंख्यकों की उन्नति के लिए मोदी सरकार के कार्यक्रमों की सराहना की।

मुख्तार अब्बास नक़वी ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द्र व सहिष्णुता भारत के बहुसंख्यक समुदाय के डीएनए में है और अल्पसंख्यकों के सामाजिक, धार्मिक व संवैधानिक अधिकार देश में पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading