धारा 370 हटाने के फैसले पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार से बहुत बड़ा सवाल!

धारा 370 हटाने के फैसले पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार से बहुत बड़ा सवाल!

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोदी सरकार द्वारा जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर कहा कि देश आपसी विमर्श से ही चलेगा। उन्होंने कहा कि सवाल कश्मीर का ही नहीं है, अगला सवाल यह है कि पाक अधिकृत कश्मीर का क्या होगा।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, अखिलेश ने छोटे लोहिया के नाम से मशहूर जनेश्वर मिश्र की जयंती पर यहां उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा, “किसी को दबाना नहीं चाहिए। सभी हमारे ही लोग हैं। हमें सबसे बात करनी चाहिए। सवाल कश्मीर का ही नहीं है, अगला सवाल यह है कि पाक अधिकृत कश्मीर का क्या होगा।”

उन्होंने कहा, “देश आपसी विमर्श से ही चलेगा। सबकी सहमति से ही किसी मसले का हल निकलेगा। कहीं नेताओं को नजरबंद कर देना, संस्थाओं को अपने दबाव में लेना भाजपा से कोई सीखे।”

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading