धारा 370 हटाकर बीजेपी ने संविधान का खून किया- गुलाम नबी आज़ाद

धारा 370 हटाकर बीजेपी ने संविधान का खून किया- गुलाम नबी आज़ाद

जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने को लेकर सरकार के फैसले पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई है। राज्यसभा में कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आज संविधान का खून किया है। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि उनकी पार्टी संविधान के साथ खड़ी है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 के अधिकतर अंश खत्म करने का फैसला किया है। सरकार ने जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित राज्य बनाने का भी फैसला किया है और लद्दाख को जम्मू-कश्मीर से अलग करके अलग केंद्र शासित राज्य बनाने का फैसला किया है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पर राज्यसभा में जानकारी देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए यह जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर गुलाम नबी आजाद कहते हैं कि यह गैर कानूनी है तो संसद में चर्चा करें, मैं जबाव देने के लिए तैयार हूं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں