धारा 370 हटने पर बॉलीवुड एक्टर ने लिखा- कोई मुझे राष्ट्र विरोधी समझता है तो समझे…

धारा 370 हटने पर बॉलीवुड एक्टर ने लिखा- कोई मुझे राष्ट्र विरोधी समझता है तो समझे…

जम्मू और कश्मीर मुद्दे को लेकर देश में हल-चल जारी है. जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटा दिया गया है और इसकी जानकारी गृह मंत्री अमित शाह ने 5 अगस्त को राज्यसभा में दी थी. उसके बाद से ही इस पर लगातार रिएक्शन आ रहे हैं. इस मुद्दे को लेकर हाल ही में आए बॉलीवुड एक्टर साकिब सलीम के एक ट्वीट ने भी सबका ध्यान खींचा है. इस पर ट्वीट करते हुए साकिब सलीम  ने कहा कि मुझे नहीं पता जो कुछ भी हो रहा है वह सही है या गलत….’ इस मुद्दे पर अपने ट्वीट में साकिब सलीम ने लिखा, “अगर मुझे कोई देशद्रोही समझता है तो समझ ले….”

जम्मू और कश्मीर  मुद्दे पर ट्वीट करते हुए साकिब सलीम  ने लिखा, “मुझे नहीं पता कि यह जो कुछ भी हो रहा है वह सही है या गलत, मैं अब भी इस चीज को समझने की कोशिश कर रहा हूं. मैं आधा कश्मीरी हूं. मेरा परिवार श्रीनगर में है, जिनसे मैं दो दिन से संपर्क बनाने की कोशिश कर रहा हूं.

मैं केवल यह जानना चाहता हूं कि क्या वे ठीक हैं. अगर आपमें से कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि अपने परिवार के बारे में सोचकर मैं राष्ट्र विरोधी हो रहा हूं तो आप मुझे यह बोल सकते हैं. यहां मैं आर्मी ऑफिसर्स के परिवार के लिए भी ट्वीट कर रहा हूं. मेरे कुछ भाई-बहन भी आर्मी में हैं. ऐसे समय में हमें पहले इंसान बनने की ज्यादा जरूरत है. चलो, कश्मीर के लोगों की आवाजें भी सुनी जाएं.”

बता दें कि बीते सोमवार यानी 5 अगस्त के दिन गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सभा में जम्मू और कश्मीर  से धारा 370 (Article 370) हटाए जाने का ऐलान किया. उनका यह निर्णय राज्यसभा में भारी हंगामे के बीच आया.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں