धारा 370 को लेकर आया राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- फैसला बिल्कुल..?

धारा 370 को लेकर आया राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- फैसला बिल्कुल..?

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया आई है। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के इस फैसले को गलत बताया है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट संदेश के जरिए सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, राहुल गांधी ने लिखा ‘जम्मू-कश्मीर को 2 हिस्सों में बांटकर, चुने हुए प्रतिनिधियों को जेल में डालकर और संविधान का उलंघन करके देश को एकजुट नहीं रखा जा सकता, देश उसकी जनता से बनता है न कि जमीन के टुकड़ों से, सरकार द्वारा शक्तियों के दुरुपयोग का राष्ट्रीय सुरक्षा पर घातक परिणाम होगा”

जम्मू-कश्मीर पर केंद्र सरकार के फैसले को लेकर संसद में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। राहुल गांधी से पहले मंगलवार को लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने जम्मू-कश्मीर को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया। उन्होंने कहा कि कश्मीर का मसला संयुक्त राष्ट्र (UN) में है और UN इसे मॉनिटर कर रहा है, तो इस मामले पर सरकार कैसे बिन बना सकती है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں