नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता ऐजाज खान कोर्ट ने एक लाख के मुचलका पर जमानत मिल गई है,एक विवादित वीडियो के मामले में मुंबई साइबर क्राइम पुलिस ने पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तारी के बाद एजाज को कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट ने एजाज को पुलिस कस्टडी में भेज दिया था. बाद में एजाज की कस्टडी 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई थी. आज सोमवार को एजाज के वकीलों ने मामले में बेल के लिए अपील की थी।
Mumbai: Esplanade Court grants bail to actor Ajaz Khan on surety of Rs. 1 lakh. He was sent to judicial custody for 14 days on July 20. Case was registered against him for creating/uploading videos with objectionable content promoting enmity b/w different groups.
— ANI (@ANI) July 22, 2019
बेल अपील पर सुनवाई के दौरान कोर्ट से एक लाख रुपये मुचलके पर एजाज को जमानत मिल गई है. एजाज को मुंबई साइबर क्राइम पुलिस ने सेक्शन 153A, सेक्शन 34 और आईटी के सेक्शन 67 के तहत गिरफ्तार किया था।
एजाज पर धार्मिक रूप से संवेदनशील वीडियो डालने और प्रसारित करने का आरोप लगा था. झारखंड में मॉब लिंचिंग की एक दुर्घटना के बाद एजाज का वीडियो TIK TOK पर डाला गया था. एजाज के कुछ और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए थे।

साइबर क्राइम पुलिस की कार्रवाई के बाद एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने भी एक मामले में एजाज पर FIR दर्ज कराने की बात कही थी. ट्विटर पर पायल की टीम की ओर किए गए एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी गई थी।
वहीं कोर्ट में एजाज खान के वकील ने अपनी दलील में विवादित वीडियो को आपसी विवाद बताया। सरकारी वकील ने एजाज खान पर धार्मिक भावना भड़काने वाला वीडियो बनाने, चार वीडियो के माध्यम से सामाजिक द्वेष फैलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस कस्टडी की मांग की थी।
एजाज खान के वकील ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह एक्टर है और एक्टिंग उनका काम है। एजाज ने ये वीडियो पायल रोहतगी के वीडियो के जवाब में बनाया था। एजाज की तरफ से कहा गया कि यह दो लोगों की बहस का विषय है और बहुत छोटा मामला है।
उधर, इस मामले में एजाज की पत्नी का बयान भी सामने आया था. एजाज की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया था. एजाज की पत्नी ने कहा था कि उनके पति सभी धर्मों के लिओए आवाज उठाने वाले इंसान हैं।