देश में गोडसे की औलाद आज भी है और मुझे भी गोली मार देंगे- ओवैसी

देश में गोडसे की औलाद आज भी है और मुझे भी गोली मार देंगे- ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को अनुच्छेद 35A पर कहा कि मैं एक सांसद हूं लेकिन क्या मैं अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप जा सकता हूं? मुझे इसके लिए परमिट लेना होगा। क्या मैं असम के अनुसूचित क्षेत्रों में जमीन खरीद सकता हूं, मैं नहीं कर सकता। मैं नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, असम और हिमाचल के लोगों से कह रहा हूं कि वहां भी वहीं होगा।

असदुद्दीन ओवैसी ने अफवाहों को फैलाने में पाकिस्तान की मदद करने के लिए उन पर लगाए गए आरोपों पर कहा कि मुझे यकीन है कि एक दिन मुझे कोई गोली भी मार देगा। मुझे यकीन है कि गोडसे की जो औलाद है वो मुझे ऐसा कर सकते हैं। हमारे मुल्क में अभी भी गोडसे की औलाद हैं।

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि यह सरकार नागा अलगाववादियों से बात कर रही है, उन्होंने अभी तक अपने हथियारों को सरेंडर नहीं किया है। जब एक बड़े नागा नेता का निधन हुआ, तो तिरंगे के साथ वहां उनका अपना झंडा था, सरकार के लोग वहां गए, क्या उन्हें 2 झंडे याद नहीं थे? आप किसे मूर्ख बनाने की कोशिश कर रहे हैं?

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں