
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद को देशद्रोह मामले में राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाई है। इसका अर्थ ये है कि अभी देशद्रोह के मामले में दायर एफआईआर के चलते उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला राशिद के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया है। मामला सुप्रीम कोर्ट के वकील अलख आलोक श्रीवास्तव की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, शेहला राशिद पर जम्मू-कश्मीर को लेकर सेना के खिलाफ झूठे, विसंगत, राष्ट्रविरोधी ट्वीट्स करने और फर्जी खबरें फैलाने का आरोप है।
बीते शुक्रवार शाम तक शेहला राशिद को गिरफ्तार नहीं किया गया था। स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के लिए बाद ही गिरफ्तारी होगी।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source