नई दिल्ली: दुनियाभर में भारत की पहचान बनने वाले दारुल उलूम देवबंद और दारुल उलूम वक़्फ़ में हज़ारों बच्चे पढ़ते हैं,खबर प्राप्त हुई है कि मंगलौर रोड पर दारुल उलूम वक्फ के छात्र को 4 अज्ञात युवकों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।
पीड़ित छात्र ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। जबरदस्त पुर कोतवाली रुड़की का रहने वाला दारुल उलूम देवबन्द वक्फ के दौरा-ए-हदीस का छात्र अब्दुल जब्बार अपने गांव से छुट्टी काट कर मदरसा दारुल उलूम वर्क आने के लिए बस में सवार होकर आ रहा था।

तभी देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव दुग चाड़ी के निकट बस संख्या यूपी 1153 में आ रहे छात्र के साथ मार पीट करते हुए सर पर लोहे की रोड से हमला कर दिया, जिससे छात्र बुरी तरह लहूलुहान हो गया। छात्र वहां से मदरसे पहुंचा और सारा मामला अपने साथियों को बताया।
साथी घायल छात्र को लेकर कोतवाली पहुंचे और लिखित में शिकायत देकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित छात्र की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए घायल छात्र को इलाज के लिए सीएचसी देवबन्द लेजाया गया।
इस पूरी घटना पर एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि बस में छात्र के साथ मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। उनके द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि बस संख्या भी मिल गई है। उस बस पर कौन चालक परिचालक था, उस पर ही आगे की कार्यवाही की जा रही है।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source