
विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने हाल ही में देवबंद को आतंकवाद की गंगोत्री कहा। उनके इस बयान को लेकर पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा उनसे नाराज हैं और उन्हें पार्टी दफ्तर तलब किया है। माना जा रहा है कि पार्टी ने उन्हें चेतावनी दी है। नड्डा से मुलाकात करने के बाद पार्टी कार्यालय से निकले भाजपा सांसद ने किसी से भी बात नहीं की।
एक कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 12 फरवरी को कहा था कि देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। दुनिया में जितने भी आतंकी हुए हैं या आतंकी घटनाएं हुई हैं, उनके तार कहीं न कहीं देवबंद से ही जुड़े हैं। देवबंद से आतंकवाद को हमेशा समर्थन मिला है। आतंकवादी भी यहां आकर रुके हैं, चाहे हाफिज सईद का मामला हो या अन्य घटनाएं।
This post appeared first on The Siasat.com