देवकीनंदन ठाकुर पर दलित महिला से छेड़खानी का आरोप, पीड़िता बोली- घर में घुसकर की मारपीट

राजन राज

ब्रज के कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। अनुसूचित जनजाति की एक महिला ने आरोप लगाया है कि देवकीनंदन ठाकुर ने उसके घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ की। शिकायत सुनने के बाद मथुरा के हाईवे थाने पुलिस ने छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को ये भी बताया है कि देवकीनंदन ठाकुर ने उसे जान से मारने तक की धमकी दी है।

इस मामले की छानबीन क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी कर रहे हैं। सीओ रिफाइनरी वरुण कुमार ने बताया कि पीड़िता के प्राथमिक बयान के अनुसार, 27 फरवरी को वृंदावन के शांति सेवा धाम के मुख्य ट्रस्टी और भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर, भाई विजय शर्मा, गजेंद्र, श्यामसुंदर, अमित और धर्मेंद्र के खिलाफ थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बांग्ला अभिनेत्री ने छोड़ी BJP, बोलीं- मैं ऐसी पार्टी में नहीं रह सकती जहां कपिल-अनुराग जैसे नेता हों

इसके साथ ही घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज मंगवाए गए हैं ताकि पूरी घटना की पूरी तरह से जांच किया जा सके। सोमवार को पीड़ित की पत्नी के बयान लिए जाएंगे। विवेचना के सारे सुबूत एकत्रित होने पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

कौन हैं देवकीनंदन ठाकुर

देवकी नंदन ठाकुर अकसर वृंदावन में ही रहते हैं। देवकीनंदन ने 2018 में एससी-एसटी एक्ट का विरोध किया था। जिसके बाद से वो लगातार मीडिया के सुर्खियों में बने हुए थे। देवकीनंदन ठाकुर ने कई मौकों पर भीम आर्मी पर ये आरोप लगाया था कि उन्हें धमकी दी जा रही है।

एससी-एसटी एक्ट के विरोध करने के दौरान देवकीनंदन के कई वीडियो भी वायरल हुए थे। जिसमें वो दलित समाज की आलोचना करते हुए भी नजर आए थे। इन्हीं विरोध प्रदर्शन के दौरान आगरा में देवकीनंदन ठाकुर को एक मीटिंग में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेजा था। बाद में उन्हें मथुरा वापस भेज दिया गया था।

The post देवकीनंदन ठाकुर पर दलित महिला से छेड़खानी का आरोप, पीड़िता बोली- घर में घुसकर की मारपीट appeared first on Bolta Hindustan.

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading