
जेजेपी के नेता भाजपा को समर्थन देने पर अब सफाई देने उतर गए हैं। उनका कहना है कि हमने कभी भाजपा से वोट नहीं मांगा और न ही कभी कांग्रेस से वोट मांगा है। क्योंकि हरियाणा में सोशल मीडिया में लगातार जेजेपी के समर्थन के खिलाफ अभियान चला रखा है।
खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि हमने न तो भाजपा के लिए और न ही कांग्रेस के लिए वोट मांगे थे।
जेजेपी ने राज्य को एक स्थिर सरकार प्रदान करने का निर्णय लिया। जो लोग ‘वोट किसको, समर्थन किस्को’ कह रहे हैं, क्या हमने उनके लिए वोट मांगे हैं?
इस दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत ने यह बात नहीं कही कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान जनता से भाजपा के खिलाफ और अपने पक्ष में वोट देने की अपील की थी।
उनका एक वीडियो भी हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए दिखाई दिए थे।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source