दुनिया भर में Facebook- WhatsApp डाउन, यूजर्स कर रहे शिकायत

Facebook, WhatsApp और Instagram दुनिया भर के कई जगहों पर डाउन है. ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर ट्वीट कर रहे हैं. डाउन डिटेक्टर की वेबसाइट के मुताबिक पिछले 15 मिनट से WhatsApp यूज करने में लोगों को दिक्कत हो रही है और लोग इसकी शिकायत कर रहे हैं. इस बीच फेसबुक ने एक बयान जारी किया है. फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा है कि हम चीजों को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं.

मार्च में, फेसबुक और इंस्टाग्राम ने सबसे लंबे समय तक व्यवधान का सामना किया था. अप्रैल में व्हाट्सऐप के साथ-साथ दोनों ऐप में भी दिक्कतें आई थीं. फेसबुक मैसेंजर ऐप, जिसे अक्सर अलग से इंस्टॉल किया जाता है, भी प्रभावित हुआ है.

भारतीय यूजर्स भी प्रभावित

भारत में भी कई जगहों पर यूजर्स प्रभावित हैं. डाउन डिटेक्टर पर मलेशिया, श्रीलंका और इंडोनेशिया के यूजर्स रिपोर्ट कर रहे हैं.

इस बार लोगों को अलग अलग तरह की दिक्कतें आ रही हैं. कुछ लोग फेसबुक लॉग इन नहीं कर पा रहे हैं तो कुछ लोगों की फेसबुक न्यूज फीड लोड नहीं हो रही है. इसी तरह WhatsApp में मैसेज भेजने में लोगों को दिक्कत हो रही है.

Twitter पर लोग WhatsApp Down और WhatsApp Down हैशटैग पर अपनी समस्या बता रहे हैं. अब भारतीय यूजर्स की तरफ से ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली है.

फिलहाल कंपनी की तरफ से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है. ये पहली बार नहीं है जब WhatsApp डाउन हुआ है, पहले भी इस तरह से सर्विस डाउन हुई है. लेकिन काफी कम बार ही फेसबुक की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये आउटेज Facebook के सर्वर में आए मेजर फॉल्ट की वजह से देखा जा सकता है। Facebook सर्वर में आई दिक्कत का सामना Instagram और Whatsapp यूजर्स को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी मुख्य वजह ये तीनों ही प्लेटफॉर्म एक ही इंफ्रास्ट्रक्चर शेयर करते हैं।

Facebook ने बताया कि सर्वर कन्फिग्यूरेशन में आ रही दिक्कत की वजह से कई यूजर्स को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हम इस परेशानी को दूर कर चुकें हैं और हमारे सर्वर एक बार फिर से रिकवर कर रहे हैं। हम यूजर्स से इस परेशानी के लिए क्षमा मांगते हैं और उनके पेशेंस का सम्मान करते हैं। इस साल मार्च में Facebook के सर्वर में सबसे लंबा आउटेज देखने को मिला।

Facebook, Instagram, Whatsapp के डाउन होने के बात कई यूजर्स ने अपने Twitter हैंडल के जरिए कई फनी प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं हैं। कई यूजर्स ने फनी मीम्स भी शेयर किए हैं

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading