
दुनिया में 178 साल पुरानी ब्रिटिश टूर व ट्रैवल कंपनी थॉमस कुक बंद हो गई है। इस कम्पनी के अचानक बंद होने से दुनियाभर के होटलों में बुकिंग कराने वाले करीब छह लाख पर्यटक फंसने का अनुमान है।
इसके साथ ही 16 देशों में फैली इस कंपनी के करीब 22 हजार कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बार पहली बार इतने टूरिस्ट होटलों में कैद हो गए हैं। थॉमस कुक दुनिया की पहली कंपनी थी जिसने परिवार सहित घूमने के पैकेज की शुरुआत की थी।
आपको बताते जाए कि 1841 में थॉमस कुक ने मार्केट हारबोरफ में की थी। ब्रिटेन में रेलवे लाइनें बिछने का सिलसिला शुरू होने के साथ ही कामगार और कुलीन, दोनों वर्गों के लिए छुट्टियों का पर्याय बन गई थी। 1855 में कंपनी ने यूरोप के लिए टूर की शुरुआत की तो 1866 में पर्यटकों को अमेरिका तक ले जाने लगी।
खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, औद्योगिक क्रांति के बाद ब्रिटेन में मिडिल क्लास की बढ़ती आकांक्षाओं की हमराह बनी। इसने लंदन से पैरिस के लिए ट्रिप का ऐलान किया। पहली बार किसी कंपनी ने कंपनी हॉलिडे ‘पैकेज’ की पेशकश की, जिसमें यात्रा के साथ-साथ रहने और खाने का भी इंतजाम था।
औद्योगिक क्रांति के बाद ब्रिटेन में मिडिल क्लास की बढ़ती आकांक्षाओं की हमराह बनी। इसने लंदन से पैरिस के लिए ट्रिप का ऐलान किया। पहली बार किसी कंपनी ने कंपनी हॉलिडे ‘पैकेज’ की पेशकश की, जिसमें यात्रा के साथ-साथ रहने और खाने का भी इंतजाम था।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source