
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा जल्द ही पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे मोहम्मद असद से शादी करने वाली है। अनम मिर्जा की बड़ी बहन सानिया ने खुद इसकी पुष्टि की है।
काफी समय से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे और उनकी शादी की खबरें भी आ रही थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की माने तो सानिया मिर्जा ने कहा है की अनम दिसंबर में शादी कर रहीं हैं।
हम हाल ही में पेरिस में बैचलर पार्टी मनाकर लौटे हैं और हम बेहद उत्साहित हैं। बता दें कि सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा पेशे से फैशन स्टाइलिस्ट हैं।
https://www.instagram.com/_u/asad_ab18/?utm_source=ig_embed&ig_mid=XZs1NgABAAG4m-f5w1DVy6HsGbye
पहले से शादीशुदा है अनम मिर्जा
हालांकि बहुत कम लोगों को पता होगा कि सानिया मिर्जा की छोटी बहन अनम मिर्जा की इससे पहले भी शादी हो चुकी है। अनम मिर्जा की पहली शादी नवंबर 2016 में हैदराबाद के बिजनेसमैन अकबर रशीद से हुई थी।
काफी समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अकबर और अनम की 2015 में सगाई हुई थी। हालांकि अनम मिर्जा और अकबर रशीद की शादी ज्यादा दिन नहीं चली।
बस दो साल तक चली पहली शादीशुदा जीवन
शादी के लगभग दो साल बाद दोनों का तलाक हो गया। हालांकि तलाक के कारणों का पता नहीं चल सका। पहले पति से तलाक के बाद अनम मिर्जा पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे मोहम्मद असद को डेट करने लगी। बता दें कि मोहम्मद असद गोवा क्रिकेट टीम से खेलते हैं और इसके साथ ही वे वकालत भी करते हैं।
https://www.instagram.com/_u/anammirzaaa/?utm_source=ig_embed&ig_mid=XZs1OAABAAFGDgN9mk-g12SuycgN
सानिया मिर्जा की छोटी बहन है अनम मिर्जा
सानिया मिर्जा की छोटी बहन अनम मिर्जा फैशन स्टाइलिस्ट हैं। और अपना फैशन आउटलेट भी चलाती हैं।
पत्रकार बनना चाहती थी अनम मिर्जा
इतना ही नहीं अनम इंटरप्रेन्योर भी है। अनम मिर्जा अपना करियर निशानेबाजी और पत्रकारिता में बनाना चाहती थी लेकिन बाद में वह फैशन डिजाइनर बन गईं। अनम मिर्जा फिल्ड जर्नलिज्म से अपना करियर शुरू कर चुकी है।
जर्नलिस्ट की पढ़ाई कर चुकी है अनम मिर्जा
साथ ही इंडिया टुडे और NDTV में इंटर्नशिप भी कर चुकी है। इसके अलावे वह शूटिंग इवेंट में भी भाग ले चुकी है। अनम मिर्जा हैदराबाद में द लेबल बाजार नामक कंपनी भी चलाती है। इस कंपनी में डिजायनर कपड़ों का काम होता है। अनम मिर्जा ने जर्नलिज्म और पीआर में मास्टर डिग्री हासिल की है।
शाहरुख खान की बड़ी फैन हैं अनम मिर्जा
अनम मिर्जा को पिस्टल शूटिंग, किताबें पढ़ना और लिखना पसंद है। सानिया मिर्जा के पिता इमरान मिर्जा भी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट रह चुके हैं। अनम मिर्जा के फेवरेट एक्टर किंग खान शाहरुख़ खान और रोबर्ट पैटीनसन हैं। उनकी फेवरेट एक्ट्रेस श्रेया सरन है। अनम मिर्जा की फेवरेट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है और जब तक है जान है।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source