दिशा गैंगरेप-हत्याकांड मामले पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने की कोशिश, मामला दर्ज

दिशा गैंगरेप-हत्याकांड मामले पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने की कोशिश, मामला दर्ज

ऐसा लगता है कि कुछ लोग लगातार दिशा (बदला हुआ नाम) बलात्कार हत्या मामले पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। हैदराबाद गैंगरेप और हत्याकांड के सभी चारों आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए हैं।

फर्जी दावा

YouTube पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में  फर्जी दावा किया गया है जिसमें दिशा बलात्कार हत्या मामले के आरोपी आरिफ पाशा को हैदराबाद के सांसद श्री असदुद्दीन ओवैसी का रिश्तेदार बताया गया है। फर्जी दावा यहीं खत्म नहीं होता। वीडियो में यह आरोप लगाया गया कि बलात्कार के मामले की पीड़िता एक गौरक्षक थी जिसने गाय तस्करी के खिलाफ काम किया था। विडियो में तीसरा फर्जी दावा यह था कि ओवैसी और आरोपी ने पीड़ित के खिलाफ साजिश रची थी।

क्या है सच्चाई 

विडियो की जांच करने पर पाया गया कि तीनों दावों में से किसी भी दावे में सच्चाई नहीं है। न तो पाशा ओवैसी का रिश्तेदार था और न ही पीड़िता किसी गौरक्षा दल की कार्यकर्ता थी।
जब मीडियाकर्मियों ने ओवैसी से दावों पर टिप्पणी करने के लिए कहा, तो उन्होंने अफवाहों को खारिज कर दिया और कहा कि उनकी पार्टी के पीआरओ ने फर्जी समाचार फैलाने वाली सभी वेबसाइटों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں