दिल्ली में हिंसा के दौरान मस्जिद, दरगाह में तोड़ फोड़ : स्थानीय लोग

दिल्ली में हिंसा के दौरान मस्जिद, दरगाह में तोड़ फोड़ : स्थानीय लोग

उत्तर पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा के दौरान एक मस्जिद और दरगाह में तोड़फोड़ के बाद उसमें आग लगा दी गई। स्थानीय लोगों ने यह दावा किया। मस्जिद उत्तर पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर इलाके में जबकि दरगाह चांद बाग इलाके में है। अशोक नगर इलाके में स्थानीय लोगों ने बुधवार को बताया कि अज्ञात उपद्रवियों ने मंगलवार दोपहर को मस्जिद में आग लगा दी। नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, ‘‘हमें इसके बारे में सोशल मीडिया से पता चला है…। हमें पुलिस से भी पता चला है कि दोपहर 12 बजे के करीब मस्जिद में तोड़ फोड़ की गई। यह दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं कह सकता हूं कि इसे किसी स्थानीय व्यक्ति ने नहीं किया है बल्कि इसमें बाहरी लोग शामिल हैं।’’ उन्होंने बताया कि मस्जिद बेहद पुरानी थी और वहां निर्माणकार्य चल रहा था। वहां कुछ मुस्लिम परिवार रहते हैं लेकिन अब वे इलाका छोड़ गए हैं। चांद बाग से सज्जाद इब्राहीम ने दरगाह को नुकसान पहुंचाए जाने पर गुस्सा जताया। उन्होंने कहा, ‘‘चांद पीर बाबा हिंदुओं में अधिक पूजे जाते थे, जो बृहस्पतिवार रात को यहां जमा होते थे। दरगाह को इस हालत में देखना बहुत दुख हो रहा है। क्या इस तरीके से किसी हिंदू मंदिर में तोड़ फोड़ हुई है? जिन लोगों ने दरगाह में तोड़ फोड़ की है वे इस संत की विरासत को भूल गए जो दोनों समुदायों के लोगों की मन्नतें पूरी करते हैं और दुआएं देते हैं।’’ चांद बाग के विपरीत दिशा में भजनपुरा है। निवासियों के मुताबिक चांद बाग में 70 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है तो भजनपुरा में 80 प्रतिशत हिंदुओं की आबादी है। भजनपुरा में रहने वाले परिवारों ने बताया कि उन्होंने नकाबपोश दंगाइयों को गाड़ियों में आते और दो समूहों में बंटते देखा, जिन्होंने दोनों जगहों पर तोड़ फोड़ की। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों जगहों के लोग बिजली की कमी, दवा दुकानों के बंद होने और जरूरी सामान जैसे कि सब्जियों और दूध की कमी का सामना कर रहे हैं।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading