दिल्ली में तीन मुस्लिम लड़कों की सड़क हादसे में मौत पर उठे सवाल!

दिल्ली में तीन मुस्लिम लड़कों की सड़क हादसे में मौत पर उठे सवाल!

दिल्ली के आईटीओ स्तिथ पुलिस मुख्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर सड़क हादसे के दौरान तीन नाबालिग बच्चों की मौत हो गई। घटना शनिवार रात 11 बजे के आसपास की है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, शुरुवाती जांच में ये हिट एंड रन का मामला लग रहा है। घटना स्थल पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मामले की जांच कर रही हैं।

पुलिस के अनुसार तीनों नाबालिग थे और उन्होंने हेलमेट भी नहीं पहना था। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीनों के सिर में चोट लगी थी और नजदीकी अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि खंभे से टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन घटना स्थल से 25 फुट दूर जा गिरा, जबकि शव खंभे के पास ही मिले। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दरअसल, तीनों नाबालिग बच्चे दिल्ली के तुर्कमान गेट से एक शादी समारोह से वापिस लौट रहे थे। तभी दिल्ली गेट की रेड लाइट से 200 मीटर पहले लड़कों का एक्सीडेंट हो गया।

परिवार को आशंका है कि पुलिस की पीसीआर वैन ने स्कूटी को टक्कर मारी है। जिस जगह ये हादसा हुआ वहां एक बड़ी गाड़ी के टायर के निशान भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मोहम्मद साद, ओसामा और हमजा के तौर पर हुई है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں