दिल्ली पुलिस को HC की फटकार, जस्टिस मुरलीधर बोले- भड़काऊ भाषण देने वालों पर FIR क्यों नहीं?

दिल्ली को दंगे की आग में धकेल देने के बाद भी बीजेपी नेताओं के भड़काऊ भाषणों पर कार्यवाही ना करने वाली दिल्ली पुलिस को हाईकोर्ट में जमकर फटकार लगाई गई है।

हर्ष मंदिर की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस मुरलीधर बोले- अभी तक भड़काऊ भाषण देने वालों पर एफआईआर क्यों नहीं दर्ज की गई है।

FIR दर्ज करने में जितनी देर की जा रही है, कानून व्यवस्था की स्थिति उतनी ही बिगड़ती चली जा रही है। अदालत ने बिना देर किए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

दिल्ली : पिता का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- कपिल मिश्रा आग लगाकर घर में घुस गया, मेरा बेटा मर गया

साथ ही सवाल किया है कि आखिर क्या वजह है कि अभी तक इन पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई है ? अगर एफआईआर नहीं दर्ज की जाएगी तो आगे की स्थिति क्या होगी, इसका भी जवाब देना हो होगा।

हाईकोर्ट में फटकारे जाने के बाद अगर दिल्ली पुलिस में बीजेपी के इन चार नेताओं, कपिल मिश्रा प्रवेश वर्मा अनुराग ठाकुर अभय वर्मा पर एफ आई आर दर्ज कर लिया तो दिल्ली में दंगे थमने की संभावना बढ़ जाएगी। क्योंकि लोगों में यह संदेश चला जाएगा कि भड़काऊ भाषण देने वाले नेताओं पर प्रशासन सख्ती दिखा रहा है।

The post दिल्ली पुलिस को HC की फटकार, जस्टिस मुरलीधर बोले- भड़काऊ भाषण देने वालों पर FIR क्यों नहीं? appeared first on Bolta Hindustan.

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading