दिल्ली चुनाव के शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी को बढ़त,बीजेपी धड़ाम,देखिए

नई दिल्ली: दिल्ली के विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है, मतों की गणना के लिए स्थापित किए गए विभिन्न केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शुरुआती रुझानों में आप को बहुमत मिलता नजर आ रहा है वहीं बीजेपी पिछड़ती हुई नजर आ रही है। रुझानों में आप 53 तो बीजेपी 17 सीटों पर आगे चल रही है।

आप India TV, Aaj Tak, ABP News और Zee News समेत अन्य प्रमुख टीवी चैनल्स पर पल-पल के अपडेट्स पा सकते हैं। आप इसके अलावा इन चैनलों के यूट्यूब चैनल्स, वेबसाइट्स और लाइव टीवी पर भी चुनाव संबंधी अपडेट्स हासिल कर सकेंगे।

इससे पहले, अधिकतर एग्जिट पोल्स में संभावना जताई गई थी कि दिल्ली में फिर से केजरीवाल सरकार बना सकते हैं। विभिन्न सर्वे में उनकी आम आदमी पार्टी को 50-60 के बीच सीटें मिल सकती हैं। बीजेपी को 10-11, जबकि कांग्रेस का खाता खोलना भी मुश्किल माना जा रहा है।

बता दें कि इस बार के चुनाव में असल टक्कर केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP और BJP के बीच है। आप की ओर से जहां खुद केजरीवाल सीएम कैंडिडेट हैं। वहीं, भगवा पार्टी की तरफ से किसी भी नाम का ऐलान नहीं किया गया है, जबकि कांग्रेस काफी कमजोर स्थिति में दिख रही है।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading