दिल्ली चुनाव के लिये काँग्रेस ने जारी करी 56 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट,जानिए किस को कहाँ से मिला टिकट

नई दिल्ली: काँग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है,जारी करी गई इस पहली लिस्ट में 56 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है।

काँग्रेस पार्टी ने वरिष्ठ नेता अरविंदर सिंह लवली को गांधीनगर, कृष्णा नगर से एके वालिया को टिकट दिया है। वहीं आम आदमी पार्टी से कांग्रेस में आए अलका लांबा और आदर्श शास्त्री का नाम भी कांग्रेस की लिस्ट में है। अलका लांबा को कांग्रेस ने चांदनी चौक से और आदर्श शास्त्री को द्वारका से टिकट दिया है।

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभ के लिए अपनी 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करी थी,इस लिस्ट में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार का नाम नहीं है. सबका साथ सबका विकास का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी अक्सर राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में अपने इस नारे से किनारा करती हुई दिखाई देती है. आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सूची में किसी भी मुस्लिम चेहरे को टिकट नहीं दिया हो।

इसके पहले मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने महज एक मुस्लिम उम्मीदवार को ही टिकट दिया था. वहीं अभी तक बीजेपी ने नई दिल्ली सीट पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं. इस सीट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हैं।

दिल्ली की आबादी में लगभग 12 फीसदी मुस्लिम वोटर हैं. दिल्ली की 70 में कुल 8 विधानसभा सीटों पर मुस्लिम मतदाताओं को निर्णायक माना जाता है. इनमें से सीलमपुर, ओखला, बल्लीमारान, मुस्तफाबाद, चांदनी चौक, किराड़ी, बाबरपुर और मटिया महल सीटें शामिल हैं. इन विधानसभा क्षेत्रों में 35 से 60 फीसदी तक मुस्लिम मतदाता हैं. साथ ही त्रिलोकपुरी और सीमापुरी की सीट पर भी मुस्लिम वोटर काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं. दिल्ली में मुस्लिम वोटर्स काफी सुनियोजित तरीके से वोटिंग करते हैं।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading