
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में सोमवार रात चार मंजिला एक इमारत ढह गई. कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है. मिली जानकारी के मुताबिक, न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हैं. इन घायलों को अस्पताल भेजा गया है.
#UPDATE Delhi: One dead in collapse of a four-storey building in Seelampur. Rescue operations still underway. https://t.co/umbmXONdOG
— ANI (@ANI) September 2, 2019
दिल्ली दमकल सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इमारत ढहने की सूचना रात 11.29 बजे मिली, जिसके बाद छह दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. उन्होंने बताया कि मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. स्थानीय लोगों की मदद से वहां राहत और बचाव कार्य जारी है. दिल्ली पुलिस की टीमें और मेडिकल टीमें भी घटनास्थल पर मौजूद हैं. अभी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source