दावा- एएमयू में पढ़ाई के दौरान आजम खान हुए थे निलंबित

दावा- एएमयू में पढ़ाई के दौरान आजम खान हुए थे निलंबित

उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व सपा नेता आजम खान का विवादों से पुराना नाता रहा है। एएमयू से पढ़ाई करने के दौरान छात्र संघ के सचिव निर्वाचित हुए थे। एक मामले में इंतजामिया की ओर से उनको निलंबित किया गया था। दूसरे मामले में उन्हें जेल तक जाना पड़ा था। इन दिनों यह मामला तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि हाल ही में एएमयू इंतजामिया ने छात्रसंघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष और सचिव पर निष्कासन की कार्रवाई की है। उपाध्यक्ष व सचिव को 5 साल के लिए यूनिवर्सिटी से निष्कासित किया गया है। अब सोशल मीडिया पर 70 के दशक में एएमयू के छात्र रहे आजम खान का मामला भी तेजी से वायरल होना शुरू हो गया है।

जिसमें बताया जा रहा है कि आजम खान ने यहां के छात्रसंघ सचिव रहते हुए मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से अभद्रता की थी। जिसके बाद उन पर कार्रवाई की गई थी। इसके अलावा 1975 में उन्होने दिल्ली से आई एक टीम के साथ दुर्व्यवहार किया था, जिसके बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। इन दिनों वह अपनी रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की वजह से चर्चाओं में हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading