दस हजार लोगों को नौकरी से निकाल सकती है यह बैंक!

दस हजार लोगों को नौकरी से निकाल सकती है यह बैंक!

इससे पहले कंपनी ने अपने 4,000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया था। कंपनी ने इसके लिए वैश्विक आर्थिक परिदृश्य को जिम्मेदार ठहराया था।

बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं से जुड़ी कंपनी HSBC के कर्मचारियों पर एक बार फिर नौकरी जाने की तलवार लटक रही है। कंपनी अपने 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है।

एचएसबीसी लागत को घटाने के लिए यह योजना बना रही है। फाइनेंशियल टाइम्स ने आज सोमवार को अपनी एक रिपोर्ट में यह बात कही है।

इससे पहले कंपनी ने अपने 4,000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया था। कंपनी ने इसके लिए वैश्विक आर्थिक परिदृश्य को जिम्मेदार ठहराया था।

फाइनेंशियल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि 10 हजार कर्मचारियों की यह छंटनी ज्यादा वेतन पाने वाले पदों पर होगी। रिपोर्ट के अनुसार एचएसबीसी ट्रेड वॉर, ब्रेक्जिट और गिरती ब्याज दरों से मिल रही चुनौतियों से निपटने के लिए ऐसा कर रही है।

अखबार ने रिपोर्ट में बताया है कि कंपनी के नए चीफ नोएल क्विक लागत कम करने के अभियान पर लगे हुए हैं और छंटनी की प्रक्रिया उसी का हिस्सा है। गौरतलब है कि इससे पहले कंपनी के सीईओ ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी।

बताया जा रहा है कि एचएसबीसी काफी समय से लागत कम करने की दिशा में योजना बनाने की तैयारी कर रही थी और इसमें कर्मचारियों की छंटनी एक अहम प्रक्रिया मानी गई।

फाइनेंशियल टाइम्स ने भी अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से ऐसा ही कहा है। अखबार से सूत्रों ने कहा, “हम वर्षों से यह जानते हैं कि हमें लागत कम करने की दिशा में कुछ करने की आवश्यकता है। कंपनी में कर्मचारी, लागत का एक बड़ा भाग हैं। हम अब इसे महसूस रहे हैं।”

गौरतलब है कि एचएसबीसी ने पिछले महीने अपनी कर्मचारियों की संख्या में 2 फीसद छंटनी अर्थात 4,000 नौकरियां कम करने की घोषणा की थी। इसी समय कंपनी के सीईओ जॉन फ्लिन्ट ने भी अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading