‘दबंग 3’ के साथ लौट फिर लौट आया चुलबुल पांडे, सलमान खान की फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर जारी

‘दबंग 3’ के साथ लौट फिर लौट आया चुलबुल पांडे, सलमान खान की फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर जारी

सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ का शानदार ट्रेलर आज फिल्म के मेकर्स ने इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है. इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आज इसके ट्रेलर लॉन्च इवेंट के बाहर भी सलमान की एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली है. 2012 में ‘दबंग 2’  रिलीज की गई थी और अब 7 साल बाद चुलबुल पांडे बने सलमान एक बार फिर अपनी कहानी को एक नए अंदाज में लेकर आ गए हैं.

सलमान ने फिल्म के ट्रेलर को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, ” अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर दबंग 3 का ये 3 मिनट का ट्रेलर जरूर देखें.”

इस बार फिल्म में सलमान के साथ महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर डेब्यू करने जा रही हैं. इसी के साथ फिल्म में अरबाज खान  और सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आएंगी.

इन सबके अलावा फिल्म में सोनू सूद की जगह इस बार साउथ के मशहूर एक्टर सुदीप किच्चा नेगेटिव रोल में दिखेंगे.  सलमान खान ने आज मुंबई में ‘दबंग 3’ ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर शानदार एंट्री की. ब्लू टी-शर्ट और ब्लैक जीन्स में सलमान का स्टाइलिश अंदाज देखें को मिला. वहीं उनके साथ मौजूद सई मांजरेकर भी काफी सुंदर लग रहीं थी.

इस फिल्म को प्रभु देवा ने निर्देशित किया है और इसे सलमान खान ने भाई अरबाज खान और निखिल द्विवेदी के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म में साजिद-वाजिद की म्यूजिकल जोड़ी ने संगीत दिया है. ये फिल्म 20 दिसंबर, 2019 को सभी सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading