दक्षिण अफ्रीका को हराकर र्टीम इंडिया ने जीता दुसरा टेस्ट, रचा इतिहास!

दक्षिण अफ्रीका को हराकर र्टीम इंडिया ने जीता दुसरा टेस्ट, रचा इतिहास!

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ भारत ने टेस्ट मैच जीत कर रचा इतिहास!

पुणे के मैदान पर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने मेहमान टीम को पारी और 137 रन से बड़ी हार का स्वाद चखाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जहां रिकॉर्ड 7वां दौहरा शतक लगाया वहीं भारत ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया का 19 साल पुराना लगातार टेस्ट मैच जीतने का भी रिकॉर्ड तोड़ा। आइए एक नजर डालते हैं इस मैच में बने सभी रिकॉर्ड्स पर

विराट कोहली ने इस मैच में अपने टेस्ट करियर का 7वां दोहरा शतक लगाया। इसी के साथ वो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

जिसमें उनके साथ इतने ही दोहरा शतक जड़ने वाले महेला जयवर्धने, वेस्मेंड हेंड्स के रिकॉर्ड की बराबरी की है। जबकि उनसे आगे 9 दोहरे शतक के साथ ब्रायन लारा और 11 दोहरे शतक के अथ कुमार संगाकारा और 12 दोहरे शतक के साथ पहले स्थान पर डॉन ब्रैडमैन काबिज हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीतकर भारत ने अपने घर में यह 11वीं टेस्ट सीरीज जीती है और इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया का 10 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2004 से 2008/09 और 1994/95 से 2000/01 के बीच अपने घर लगातार 10-10 सीरीज जीती थी।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading